Thursday, September 21, 2017

'जनसंचार माध्यमों में हिन्दी की अहम भूमिका'

हिंदी दिवसा वर व्याख्यान देताना प्रा.डाॅ. बालाजी शिंदे.

राणीसावरगाव (पुजा राठोड, मनोज वाघमारे)

जनसंचार माध्यमों के कारण ही हिंदी देश की सबसे बड़ी भाषा के रूप मे उभर के आई है । इस प्रकार हिंदी के प्रसार मे जनसंचार माध्यमो की भूमिका महत्वपूर्ण रही है ।ऐसा प्रतिपादन प्रा.डॉ. बालाजी शिंदे ने किया है। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित "हिंदी दिवस" के  कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप मे वे बोल रहे थे। आगे उन्होंने कहा कि हिंदी विश्व की एक बडी भाषा के रूप मे सबसे तेज गति से विकसित हो रही है। उसके विकास में देशवासियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे उपप्रधानाचार्य प्रा. डाॅ. उत्तम देवकत्ते उपस्थित थे। होलकर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभाग प्रमुख प्रा.डाॅ. नरसिंदास बंग और प्रा. डाॅ.काशीनाथ जाधव भी मंच पर उपस्थित थे।
        कार्यक्रम की शुरुआत मे विभाग के छात्रों द्वारा तैयार किया गया 'संचार' इस भिंतीपत्रक का विमोचन मान्यवरों के करकमलो से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की भूमिका विभाग प्रमुख प्रा.डाॅ. नरसिंदास बंग ने रखी। प्रा.डाॅ. काशीनाथ जाधव ने हिंदी के महत्त्व को विषद किया। अध्यक्षीय समापन करते हुए प्रा.डाॅ. उत्तम देवकत्ते ने हिंदी विभाग की संस्तुति करते हुए संपर्क भाषा के रूप मे हिंदी के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
             इस अवसर पर महाविद्याल के हिंदी अभ्यास मंडल की स्थापना की गई। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्र अश्विनी तांबुले एव कु.पुजा राठोड ने किया । कार्यक्रम का आभार अभ्यास मंडल की सचिव शेख नाजिमा ने किया। कार्यक्रम कि सफलता के लिए प्रा.अभय पाटील, प्रा. तुकाराम बोबडे, प्रा. विजयकुमार सौन्नर। हिंदी विभाग के सभी छात्र तथा वृत्तपत्रविद्या विभाग की छात्राओं ने प्रयास किया।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महाविद्यालयात ९८ जणांची सुरक्षा रक्षक पदासाठी निवड

राणीसावरगाव (प्रतिनिधी) : पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर महाविद्यालयातील राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग, विद्यार्थी विकास समिती आणि एस. एस. सिक्यु...